जरुरी जानकारी | रुपानी ने वारमोरा के दो टाइल संयंत्र की आधारशिला रखी, कंपनी करेगी 300 करोड़ रुपये का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने वारमोरा समूह के दो टाइल संयंत्रों की मंगलवार को आधारशिला रखी। कंपनी इन संयंत्र पर करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

गांधीनगर, 27 अक्टूबर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने वारमोरा समूह के दो टाइल संयंत्रों की मंगलवार को आधारशिला रखी। कंपनी इन संयंत्र पर करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

स्नानघर, शौचालय आदि में लगने वाले सामान तथा टाइल बनाने वाली कंपनी वारमोरा के इन संयंत्रों के अप्रैल 2021 तक चालू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन.

मुख्यमंत्री ने शिलान्यास के ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने मोरबी के सेरेमिक उद्योग को चीन से आगे जाकर वैश्विक सेरेमिक बाजार में हिस्सेदारी हासिल करने पर बधाई दी।

उन्होंने वारमोरा समूह को दो नए संयंत्र के लिए भी बधाई दी।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.

वारमोरा समूह के चेयरमैन भावेश वारमोरा ने कहा कि कंपनी के यह संयंत्र राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में मोरबी के पास होंगे। सौराष्ट्र में कंपनी के 11 संयंत्र पहले से चालू हैं।

उल्लेखनीय है कि मोरबी से विभिन्न देशों को हर साल 14,000 करोड़ रुपये के सेरेमिक उत्पादों का निर्यात किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\