खेल की खबरें | रुपन देबनाथ, तमालि बसु कोलकाता मैराथन के विजेता बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबी दूरी के शीर्ष धावक रुपन देबनाथ ने रविवार को यहां एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कोलकाता  मैराथन 2022 जीतकर एक और खिताब अपने नाम किया।

कोलकाता, 20 मार्च लंबी दूरी के शीर्ष धावक रुपन देबनाथ ने रविवार को यहां एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कोलकाता  मैराथन 2022 जीतकर एक और खिताब अपने नाम किया।

देबनाथ ने गर्मी के मौसम में दो घंटे 42 मिनट और 39 सेकंड के प्रभावशाली  समय के साथ खिताब अपने नाम किया।  दुलु सरकार (दो घंटे 46 मिनट और 31 सेकंड) और निमेश छेत्री (तीन घंटे पांच मिनट और 48 सेकंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की मैराथन स्थानीय धाविका तमालि बसु (चार घंटे एक मिनट और 12 सेकंड) ने जीती जबकि श्रुति अग्रवाल (चार घंटे 39 मिनट और 31 सेकंड) और प्रेमा राजाराम (पांच घंटे सात मिनट और 27 सेकंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

हाफ मैराथन में करीबी मुकाबला देखने को मिला जहां 2000 से अधिक धावकों ने खिताब के लिए जोर लगाया। साहिनूर मोल्ला (एक घंटा 14 मिनट और दो सेकंड) इसके विजेता बने तो वही ऋषिकेश चक्रवर्ती (एक घंटा 15 मिनट और 58 सेकंड ) दूसरे और  प्रशांत रोपाल (एक घंटा 16 मिनट और एक सेकंड ) तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं में 2020 की विजेता सबिना खातून (एक घंटा 42 मिनट और तीन सेकंड ) ने शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि अंकिता दास (एक घंटा 49 मिनट और चार सेकेंड) और प्रियंका गुप्ता (एक घंटा 50 मिनट और 38 सेकंड ) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

दस किलोमीटर की दौड़ में पुरुषों में सयान दास (34 मिनट 42 सेकंड ) ने बाजी मारी जबकि महिलाओं में क्षिप्रा सरकार (40 मिनट 32 सेकंड ) ने खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड