खेल की खबरें | धाविका ऐश्वर्या ने कहा, डोप परीक्षण एजेंसियों को गच्चा नहीं दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अप्रैल में फेडरेशन कप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में चैंपियन बनने के बाद जानबूझकर डोप परीक्षण एजेंसियों से बचने के आरोपों का खंडन करते हुए महाराष्ट्र की एथलीट ऐश्वर्या मिश्रा ने सोमवार को कहा कि वह परीक्षण से नहीं बच रही थी बल्कि निजी दौरे पर उत्तर प्रदेश में थी।

चेन्नई, 13 जून अप्रैल में फेडरेशन कप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में चैंपियन बनने के बाद जानबूझकर डोप परीक्षण एजेंसियों से बचने के आरोपों का खंडन करते हुए महाराष्ट्र की एथलीट ऐश्वर्या मिश्रा ने सोमवार को कहा कि वह परीक्षण से नहीं बच रही थी बल्कि निजी दौरे पर उत्तर प्रदेश में थी।

उनके निजी कोच सुमित सिंह ने पिछले महीने कहा था कि ऐश्वर्या उत्तर प्रदेश के एक गांव में अपनी बीमार दादी की देखभाल कर रही थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह सच है कि वह डोप परीक्षण से बच रही थी, ऐश्वर्या ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह सच नहीं है, मैं उस समय उत्तर प्रदेश में थी। यहां तक ​​कि मेरे परिवार में भी कोई नहीं जानता था कि मैं कहां हूं।’’

उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर बाद में बात करेंगी।

ऐश्वर्या ने सोमवार की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर की तीसरी हीट 23.73 सेकेंड के समय के साथ जीतकर मंगलवार को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने स्टार धाविका हिमा दास (24.40 सेकंड) से तेज समय निकाला। हिमा ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

पिछले महीने ऐश्वर्या ने डोप परीक्षण एजेंसियों को काफी परेशान किया था क्योंकि वे उनके ठिकाने का पता नहीं लगा पा रहे थे।

अब चैंपियनशिप के दौरान उनका परीक्षण किया जा सकता है क्योंकि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की डोप परीक्षण टीम यहां है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\