देश की खबरें | असम में सत्तारूढ़ राजग के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ लोगों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उसपर चर्चा करने के लिए शनिवार को तिनसुकिया में बैठक की।

तिनसुकिया (असम), दो सितंबर असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ लोगों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उसपर चर्चा करने के लिए शनिवार को तिनसुकिया में बैठक की।

बैठक में भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद (अगप) तथा यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के मंत्रियों, विधायकों एवं शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया । इस बैठक को राजग के सहयोगियों के बीच एक ‘संवाद’ बताया गया।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता, अगप प्रमुख और मंत्री अतुल बोरा, तथा यूपीपीएल प्रमुख प्रमोद बोरो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि इस बैठक में आगामी आम चुनाव पर चर्चा हुई ।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और असम में 14 सीट हैं। हमारा लक्ष्य सभी सीट जीतने का है।’’

एक अन्य भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि लोग जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान कैसे किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।

बाद में शर्मा ने ने ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर लिखा कि राजग से संबंधित राज्य के माननीय सांसदों और विधायकों के साथ एक दिन की सार्थक चर्चा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान