देश की खबरें | मिजोरम के आइजोल नगर निगम चुनाव में सत्तारूढ़ एमएनएफ की जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) चुनाव में 19 वार्ड में से 11 में जीत हासिल की।

आइजोल, 18 फरवरी मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) चुनाव में 19 वार्ड में से 11 में जीत हासिल की।

एमएनएफ ने 2015 में नगर निगम के चुनाव में भी इतनी ही सीटों पर जीत हासिल की थी।

नगर निगम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद घोषित परिणाम के मुताबिक मुख्य विपक्षी पार्टी जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) को छह सीटें, कांग्रेस को दो सीटें मिली।

भाजपा ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पायी।

चुनाव में सात निवर्तमान पार्षद (एमएनएफ-पांच और कांग्रेस-दो) फिर से निर्वाचित हुए हैं जबकि 12 नए चेहरे को जनता ने मौका दिया है।

महिलाओं के लिए आरक्षित छह सीटों में से जेपीएम को पांच जबकि एमएनएफ को एक सीट मिली है।

इस बार आठ महिला उम्मीदवारों और 11 पुरुष उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

नामी चेहरे में एमएनएफ के उप महापौर लालरिंगलिआना ने जेपीएम के लालथाजुआला राविटे को हराया। कांग्रेस नेता रोसियामघेटा ने एमएनएफ उम्मीदवार रोचुंगा राल्टे को हराकर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।

मुख्यमंत्री और एमएनएफ अध्यक्ष जोरामथंगा ने जीत पर प्रसन्नता जतायी है। उन्होंने एएमसी में एमएनएफ को फिर से सत्ता में लाने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर