देश की खबरें | जयपुर ग्रेटर नगर निगम की बैठक में हंगामा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर ग्रेटर नगर निगम की आम सभा की बैठक सोमवार को हुई जिसमें काफी हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस के पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने व विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद भी सामने आ गए और दोनों तरफ के पार्षदों में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।
जयपुर, 27 जनवरी जयपुर ग्रेटर नगर निगम की आम सभा की बैठक सोमवार को हुई जिसमें काफी हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस के पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने व विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद भी सामने आ गए और दोनों तरफ के पार्षदों में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।
नगर निगम कार्यालय में सोमवार दोपहर शुरू हुई तो कांग्रेस पार्टी के पार्षद महापौर सौम्या गुर्जर के सामने पहुंचकर उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद भाजपा पार्षद भी आसन के सामने पहुंचे और दोनों पक्षों के पार्षदों में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।
दिवंगत राजनेताओं और हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद महापौर ने कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
एक कांग्रेस पार्षद ने महापौर की मेज पर कचरे से भरा मिठाई का डिब्बा रख दिया और कहा कि शहर के लोगों ने यह उनके लिए भेजा है।
सभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कांग्रेस पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति और विकास कार्यों की कमी का मुद्दा उठाया। अनेक पार्षद हाथों में पर्चे लिए आसन के सामने आ गए। इस पर भाजपा पार्षद भी आसन के सामने पहुंच गए।
कहासुनी के बाद दोनों दलों के पार्षदों ने एक-दूसरे के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी और प्रदर्शन करने वाले कुछ पार्षदों से मुलाकात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)