देश की खबरें | पार्किंग दर में वृद्धि के प्रस्ताव को लेकर आप और भाजपा में तकरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) पार्किंग की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखकर ‘‘लोगों को लूट रहा है’’, जबकि भाजपा ने इस दावे को ‘‘भ्रामक’’ बताया है।
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) पार्किंग की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखकर ‘‘लोगों को लूट रहा है’’, जबकि भाजपा ने इस दावे को ‘‘भ्रामक’’ बताया है।
आप की प्रवक्ता और विधायक आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि एसडीएमसी पार्किंग दरों को 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति घंटा करना चाहती है, जिससे पता चलता है कि वे कैसे अनावश्यक रूप से कर दरों में वृद्धि करने संबंधी नीतियां बार-बार ला रहे हैं।
आतिशी ने कहा, ‘‘पिछले एक साल में, भाजपा शासित दक्षिण एमसीडी जनता से लूटपाट के लिए 10वीं बार पार्किंग की दर बढ़ाने संबंधी ऐसे प्रस्ताव लाई है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि उन्हें पता है कि अगले नगर निगम चुनावों में सत्ता से बेदखल होने से पहले उनके पास ‘‘जनता के पैसे लूटने और भ्रष्टाचार में लिप्त’’ होने के लिए सिर्फ एक साल बचा है।
उन्होंने कहा, ‘‘आप की मांग है कि दक्षिण एमसीडी पार्किंग की दर को दोगुना करने के प्रस्ताव को तुरन्त वापस ले और लोगों को लूटना बंद करें।’’
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी को पार्किंग शुल्क के मुद्दे पर लोगों को ‘‘गुमराह’’ करना बंद करने को कहा क्योंकि एसडीएमसी ने सामान्य रूप से शुल्क को नहीं बढ़ाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)