जरुरी जानकारी | रुचि सोया के शेयर में करीब 15 प्रतिशत का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पतंजलि समूह की कंपनी रुचि सोया के शेयर अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के तहत शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद शुक्रवार को कारोबार में 15 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए।
मुंबई, आठ अप्रैल पतंजलि समूह की कंपनी रुचि सोया के शेयर अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के तहत शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद शुक्रवार को कारोबार में 15 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए।
बीएसई में रुचि सोया का शेयर 12.94 प्रतिशत उछलकर 924.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 14.79 फीसदी के लाभ के साथ 940 रुपये पर पहुंच था।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 14.71 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 938 रुपये के पर बंद हुआ।
बीएसई की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी सूचना के मुताबिक, रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के दो रुपये मूल्य वाले 6,61,53,846 इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध किया गया है। इन शेयरों के शुक्रवार से कारोबार की मंजूरी भी दी गई थी।
रुचि सोया ने एफपीओ का निर्गम मूल्य 650 रुपये प्रति शेयर तय किया था। यह निर्गम 24-28 मार्च के दौरान खुला था।
हालांकि, सेबी ने 28 मार्च को रामदेव की अगुवाई वाले पतंजलि समूह की इकाई रुचि सोया के बैंकरों को अपने एफपीओ में निवेशकों को अपनी बोली वापस लेने का विकल्प देने के लिए कहा था। साथ ही उन्हें ‘अनचाहे एसएमएस के प्रसार’ के बारे में चेतावनी दी थी। जिसके बाद 31 मार्च को एफपीओ निवेशकों द्वारा लगभग 97 लाख बोलियां वापस ले ली गई थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)