जरुरी जानकारी | रुचि सोया के बोर्ड में शामिल होंगे रामदेव, भाई भरत प्रबंध निदेशक नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. योग गुरु बाबा रामदेव और उनके छोटे भाई राम भरत तथा नजदीकी सहयोगी आचार्य बालकृष्णन रचि सोया के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। रुचि सोया के पास खाद्य ब्रांड न्यूट्रिला का स्वामित्व है। पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले साल रुचि सोया का अधिग्रहण किया है।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर योग गुरु बाबा रामदेव और उनके छोटे भाई राम भरत तथा नजदीकी सहयोगी आचार्य बालकृष्णन रचि सोया के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। रुचि सोया के पास खाद्य ब्रांड न्यूट्रिला का स्वामित्व है। पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले साल रुचि सोया का अधिग्रहण किया है।

रुचि सोया इंडस्ट्रीज लि. ने शेयरधारकों को भेजे नोटिस में राम भरत (41) की कंपनी के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति की अनुमति मांगी है।

यह भी पढ़े | Bihar: क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था? तेजस्वी के बयान पर भड़के CM बोले- चार्जशीटेड हो, सब जानते हैं.

नोटिस में कहा गया है कि पतंजलि आयुर्वेद लि. दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, पतंजलि परिवहन प्राइवेट लि. तथा पतंजलि ग्रामोद्योग के गठजोड़ ने पिछले रुचि सोया का अधिग्रहण किया था। उसके बाद नए प्रबंधन को निदेशक मंडल के गठन का अधिकार मिल गया है। रुचि सोया दिवाला प्रक्रिया में थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की 19 अगस्त, 2020 को हुई बैठक में राम भरत को उसी दिन से 17 दिसंबर, 2022 तक के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका पद पूर्णकालिक निदेशक से प्रबंध निदेशक किया गया है। अब उनकी नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी गई है। भरत को सालाना एक रुपये का वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Mobile Number Linked To Aadhar Card: ऐसे पता करें आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक.

इसके अलावा आचार्य बालकृष्णन (48) को पुन: कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनको भी सालाना एक रुपये का वेतन दिया जाएगा।

नोटिस में रामदेव (49) को कंपनी का निदेशक नियुक्त करने की अनुमति मांगी गई है। इनके अलावा गिरीश कुमार आहूजा, ज्ञान सुधा मिश्रा और तेजेंद्र मोहन भसीन को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले साल 4,350 करोड़ रुपये में रुचि सोया का अधिग्रहण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी