जरुरी जानकारी | एफपीओ की घोषणा के बाद रुचि सोया के शेयर में 20 प्रतिशत का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया का शेयर सोमवार को 20 प्रतिशत चढ़ गया। इससे पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि वह 24 मार्च को अपना अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लाएगी, जिसके जरिये उसकी 4,300 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है।

नयी दिल्ली, 14 मार्च खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया का शेयर सोमवार को 20 प्रतिशत चढ़ गया। इससे पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि वह 24 मार्च को अपना अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लाएगी, जिसके जरिये उसकी 4,300 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 20 फीसदी की बढ़त के साथ 964.40 रुपये पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत चढ़कर 963.75 रुपये पर बंद हुआ।

रुचि सोया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया था कि बोर्ड की एक समिति ने दस्तावेजों (आरएचपी) को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने बोली के लिए निर्गम को 24 मार्च, 2022 को खोलने और 28 मार्च 2022 को बंद करने की मंजूरी भी दी।

कंपनी को पिछले साल अगस्त में एफपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिली थी। रुचि सोना ने जून, दस्तावेजों का मसौदा (डीआरएचपी) जमा कराया था।

दस्तावेजों के अनुसार, रुचि सोया कुछ बकाया कर्ज को चुकाने, अपनी कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों और अन्य सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए निर्गम से मिली आय का इस्तेमाल करेगी।

पतंजलि आयुर्वेद ने 2019 में 4,350 करोड़ रुपये में एक दिवाला प्रक्रिया के माध्यम से रुचि सोया का अधिग्रहण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\