विदेश की खबरें | रुबियो मलेशिया में करेंगे रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मॉस्को के यूक्रेन पर हमले बढ़ रहे हैं और संघर्ष विराम को लेकर रूसी राष्ट्रपति की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं और रूस तथा यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मॉस्को के यूक्रेन पर हमले बढ़ रहे हैं और संघर्ष विराम को लेकर रूसी राष्ट्रपति की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं और रूस तथा यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

रुबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कुआलालंपुर में मुलाकात करेंगे, जहां दोनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के क्षेत्रीय मंच के वार्षिक सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन आसियान के सभी 10 सदस्यों और रूस, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय देशों और अमेरिका सहित उनके सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक साझेदारों को एक मंच पर लाता है।

यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब अमेरिका ने यूक्रेन को रक्षात्मक हथियारों की कुछ आपूर्ति फिर से शुरू की है। इससे पहले यह आपूर्ति रोक दी गई थी और मॉस्को ने इसका स्वागत किया था।

हथियारों की आपूर्ति फिर से शुरू होने के साथ ही रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

रुबियो अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे, जिनमें से कई देशों को एक अगस्त से लागू होने वाले शुल्क का सामना करना पड़ सकता है।

एपी गोला शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश