देश की खबरें | आरएसएस मानहानि मामला: अदालत चार मार्च को राहुल गांधी की याचिका पर आदेश सुनाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर कथित मानहानि के एक मामले की सुनवाई कर रही एक अदालत ने शनिवार को कहा कि वह चार मार्च को कांग्रेस नेता की उस याचिका पर आदेश पारित करेगी, जिसमें व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट दिये जाने का अनुरोध किया गया है।

ठाणे, चार फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर कथित मानहानि के एक मामले की सुनवाई कर रही एक अदालत ने शनिवार को कहा कि वह चार मार्च को कांग्रेस नेता की उस याचिका पर आदेश पारित करेगी, जिसमें व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट दिये जाने का अनुरोध किया गया है।

गांधी ने इस आधार पर छूट मांगी है कि वह दिल्ली के निवासी हैं और लोकसभा के सदस्य हैं और उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा आगे बढ़ सकता है, क्योंकि उनका प्रतिनिधित्व उनके वकील करेंगे।

गांधी के वकील नारायण अय्यर ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी एल. सी. वाडिकर के समक्ष छूट दिये जाने को लेकर दलील दी।

आरएसएस के एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने 2014 में ठाणे के भिवंडी कस्बे में गांधी के भाषण को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी की हत्या में आरएसएस का हाथ होने का आरोप लगाया था।

गांधी ने चुनाव प्रचार रैली में कथित तौर पर कहा था कि ‘‘आरएसएस के लोगों ने (महात्मा) गांधी को मार डाला था।’’

कुंटे ने दावा किया है कि इस बयान के जरिये आरएसएस की प्रतिष्ठा को धूमिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान