देश की खबरें | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। इस दौरान वह कई बैठकों में भाग लेंगे।

भुवनेश्वर, आठ अगस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। इस दौरान वह कई बैठकों में भाग लेंगे।

भागवत एक बजकर 20 मिनट पर यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उसके बाद वह शहर के मनचेश्वर क्षेत्र में उत्कल बिपन्ना सहायता समिति कार्यालय गये जहां वह आज ठहरेंगे।

उनका नौ अगस्त को तीर्थनगरी पुरी जाने का कार्यक्रम है। वहां श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह गोवर्धन पीठ जायेंगे एवं पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से भेंट करेंगे।

आरएसएस प्रमुख 10 और 11 अगस्त को पुरी में संगठन के शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी सुमंता कुमार पांडा ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह 12 अगस्त को ओडिशा से रवाना हो जायेंगे।

पांडा ने कहा कि आरएसएस प्रमुख की ओडिशा यात्रा के दौरान (उनका) कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें