जरुरी जानकारी | पिछले वित्त वर्ष में 185 एनएफओ के जरिये 66,364 करोड़ रुपये जुटाए गएः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. म्यूचुअल फंड का संचालन करने वाली परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 66,364 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 185 नई फंड पेशकश (एनएफओ) की थी। यह साल भर पहले की तुलना में 6.5 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल म्यूचुअल फंड का संचालन करने वाली परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 66,364 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 185 नई फंड पेशकश (एनएफओ) की थी। यह साल भर पहले की तुलना में 6.5 प्रतिशत अधिक है।

खुदरा निवेशकों की बढ़ती रुचि और बाजार में तेजी से इसे बल मिला। वित्त वर्ष 2022-23 में एएमसी ने 253 एनएफओ की पेशकश कर 62,342 करोड़ रुपये जुटाए थे।

बाजार विश्लेषण से जुड़ी कंपनी फायर्स रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा, "भारत में बचत को वित्तीय रूप देने का चलन देखा जा रहा है। मासिक बचत को अधिक रिटर्न की पेशकश करने वाले तरीकों में लगाने की अत्यधिक जरूरत है। इक्विटी में निवेश का पर्याप्त प्रवाह निवेशकों के रुख और जोखिम उठाने की क्षमता में बदलाव को दर्शाता है।"

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वृद्धि की कहानी के जोर पकड़ने और निवेश के अवसर बढ़ने के साथ कई गैर-सूचीबद्ध कंपनियां पूंजी बाजार का समर्थन चाहती हैं। यह प्रवृत्ति वृद्धि के अवसरों की तलाश करने वाले और इन कंपनियों की दीर्घकालिक यात्राओं में भाग लेने के इच्छुक निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है।

यह रिपोर्ट कहती है कि जनवरी-मार्च, 2024 के दौरान सबसे अधिक 63 एनएफओ आए जिनके जरिये कुल 22,683 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसके पहले अक्टूबर-दिसंबर, 2023 की अवधि में भी 49 एनएफओ के जरिये 16,093 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

आमतौर पर एनएफओ बाजार में तेजी के बीच आते हैं ताकि निवेशकों की ऊंची धारणा का फायदा उठाया जा सके। उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि शेयर बाजार के प्रदर्शन के साथ-साथ सकारात्मक निवेशक धारणा से वित्त वर्ष 2023-24 में एनएफओ के माध्यम से अधिक धन जुटाया गया।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\