देश की खबरें | राजस्थान में जल जीवन मिशन संबंधी कार्यों को गति देने के लिए 658.12 करोड़ रुपये मंजूर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में जल जीवन मिशन (जेजेएम) से संबंधित कार्यों को गति देने के लिए 23 जिलों की 46 पंचायत समितियों के 507 गांवों के लिए 658.12 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है।
जयपुर, पांच नवंबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में जल जीवन मिशन (जेजेएम) से संबंधित कार्यों को गति देने के लिए 23 जिलों की 46 पंचायत समितियों के 507 गांवों के लिए 658.12 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार इससे न केवल राज्य में जल जीवन मिशन के काम को गति मिलेगी, बल्कि इन जिलों के 1.12 लाख घरों में नल का कनेक्शन मिलने से लाभ भी मिलेगा।
बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार सरकार ने इस योजना को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से निर्धारित समय अवधि में काम पूरे नहीं हो सके।
शर्मा ने कहा कि अब राज्य सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और योजना को गति देने के लिए 658.12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
जल मंत्री कन्हैया लाल ने बताया कि अजमेर, बालोतरा, बारां, भरतपुर, चित्तौडगढ़, डीग, धौलपुर, गंगापुरसिटी, हनुमानगढ, जैसलमेर, झालावाड़, जोधपुर, करौली, केकड़ी, पाली, सवाईमाधोपुर, सिरोही, श्री गंगानगर एवं उदयपुर के 33 पंचायत समितियों के 413 गांवों के लिए 520.28 करोड़ रूपये जारी किए जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश के अलवर, डूंगरपुर, झुंझुनु व सलुम्बर में उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण बाद में कार्यादेश जारी किये जायेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)