देश की खबरें | गुरुग्राम के गोदाम से 38 लाख रुपये चोरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में गुरुग्राम के जैकबपुर इलाके में एक गोदाम से 38 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।
गुरुग्राम, 29 दिसंबर हरियाणा में गुरुग्राम के जैकबपुर इलाके में एक गोदाम से 38 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।
गुरुग्राम पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई। सिटी थाना में इस बाबत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सुशांत लोक क्षेत्र निवासी राजन जैन की शिकायत के अनुसार, उनका सदर बाजार के पास जैकबपुरा में खाद्य तेल और आईटीसी उत्पाद का गोदाम एवं कार्यालय है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब वह गोदाम पहुंचे तो उसका ताला टूटा हुआ था। जैन ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके कार्यालय के दो लॉकर का भी ताला तोड़ दिया गया था और उनमें रखे 38.80 लाख रुपये गायब थे।
जैन ने कहा, “ मेरे कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज में चोरों को स्पष्ट रूप से कार्यालय में प्रवेश करते और लॉकर को तोड़ते हुए देखा जा सकता है।"
मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक बही राम ने कहा, “हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)