एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 114 रुपये, चांदी में 140 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में तकनीकी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 114 रुपये की गिरावट के साथ 49,996 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | सोने में 114 रुपये, चांदी में 140 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 14 जुलाई बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में तकनीकी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 114 रुपये की गिरावट के साथ 49,996 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

सोमवार को सोना 50,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

चांदी 140 रुपये नीचे खिसक कर 53,427 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। सोमवार को इसका बंद भाव 53,567 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तकनीकी सुधार आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोना 114 रुपये नरम पड़ गया।’’

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम हो कर 1,798 डॉलर प्रति औंस और चांदी मामूली सुधार के साथ 19.03 डॉलर प्रति औंस पर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).