देश की खबरें | कार में छिपाकर बनारस से मुंबई ले जाया जा रही 1.74 करोड़ रुपये नकदी बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की कुरई थाना पुलिस ने कार के बोनट और सीट के नीचे छिपाकर बनारस से मुंबई ले जायी जा रही 1.74 करोड़ रुपये नकद रकम बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है।

सिवनी (मप्र), एक फरवरी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की कुरई थाना पुलिस ने कार के बोनट और सीट के नीचे छिपाकर बनारस से मुंबई ले जायी जा रही 1.74 करोड़ रुपये नकद रकम बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है।

सिवनी के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुनील वर्मा (35), ग्यास बाबू (42) और हरिओम यादव (38) के रूप में की गई है। ये तीनों उत्तरप्रदेश के मूल निवासी है और वर्षों से मुंबई (महाराष्ट्र) में रहकर ड्राइवर का काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक सोना व्यापारी के निर्देश पर वे बनारस से इतनी बड़ी रकम लेकर मुंबई जा रहे थे। आरोपियों के अनुसार व्यापारी का बनारस और मुंबई दोनों जगह कार्यालय है। मुंबई से सोना बनारस भेजा जाता था और बनारस से सोने के बदले नकदी मुंबई भेजी जाती है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि नकदी किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि रविवार की शाम सिवनी से नागपुर राजमार्ग पर इंजन गरम होने से संभवत: शार्ट सर्किट के कारण चलती कार में आग लग गई। बम्हनी गांव के पास आग बुझाने जैसे ही तीनों ने बोनट खोलकर नोटों के बंडल बाहर निकाले, तो 500-500 के अधजले के नोट तेज हवा के साथ सड़क पर बिखर गए।

प्रतीक ने बताया कि पकड़े जाने से डर से तीनों अधजले नोटों को मौके पर छोड़कर नागपुर होते हुए मुंबई भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर कुरई के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि कार से 1.74 करोड़ रुपये नकद नोट सही अवस्था में मिले हैं, जबकि 1.87 लाख रुपये के नोट अधजली हालत में मिले हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट