देश की खबरें | आरआरबी एनटीपीसी विवाद : रेल मंत्री ने कहा, जल्द समाधान को ‘अधिसूचित’ किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायतों की जांच करने के लिए गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के एक दिन बाद शनिवार को रेलमंत्री अश्वीनी वैष्णव ने कहा कि समाधन को ‘जल्द अधिसूचित’ किया जाएगा।

नयी दिल्ली, पांच मार्च रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायतों की जांच करने के लिए गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के एक दिन बाद शनिवार को रेलमंत्री अश्वीनी वैष्णव ने कहा कि समाधन को ‘जल्द अधिसूचित’ किया जाएगा।

समिति को चार मार्च तक रिपोर्ट देने को कहा गया था।

उत्तर प्रदेश और बिहार में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा-2021 को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।

रेलमंत्री ने ट्वीट कर बताया, ‘‘उच्च अधिकार प्राप्त समिति को करीब तीन लाख अभिवेदन मिले जिनका विश्लेषण कुछ दिन में ही कर लिया गया और कुछ दिन में आरआरबी समाधान अधिसूचित करेंगे।’’

सूत्रों ने बताया कि ‘‘समाधान’’ प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों की मांग के अनुरूप संभवत: पूरी परीक्षा की समीक्षा होगी। किसी तरह के बदलाव को आरआबी द्वारा अधिसूचित करना होता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रेलवे ने प्रदर्शनों की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी और शिकायतों की समीक्षा के लिए एक समिति बनाई थी।

अभ्यर्थी अंतिम चयन के लिए दो स्तरीय परीक्षा का विरोध कर रहे हैं और उनके साथ ‘‘धोखा’’ किए जाने का दावा कर रहे हैं जिन्होंने 15 जनवरी के जारी कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी और उत्तीर्ण किया।’’

उल्लेखनीय है कि दो से छह स्तर के 35 हजार पदों के लिए करीब 1.25 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों का आरोप है कि परीक्षा का स्वरूप इस तरह से बनाया गया है जिससे उच्च शिक्षा वालों को लाभ मिले जबकि पद के लिए कम अर्हता चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान