जरुरी जानकारी | आर आर काबेल का शेयर पहले दिन 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली के तार, स्विच, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी आरआर काबेल का शेयर बुधवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य 1,035 रुपये पर 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 20 सितंबर बिजली के तार, स्विच, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी आरआर काबेल का शेयर बुधवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य 1,035 रुपये पर 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत 13.91 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,179 रुपये पर हुई। कारोबार के दौरान यह 17.17 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,212.80 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 15.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,196.65 रुपये पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,180 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 14.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,186.05 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) शुरुआती कारोबार में 13,500.46 करोड़ रुपये रहा। आर आर काबेल पहली ऐसी कंपनी है, जो आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये आवेदन अवधि समाप्त होने के दो दिनों के भीतर सूचीबद्ध हुई है।
आर आर काबेल के कुल 1,964 करोड़ रुपये के आईपीओ को 18.69 गुना अभिदान मिला था। निर्गम के लिये कीमत दायरा 983-1,035 करोड़ रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
कंपनी की देश में पांच विनिर्माण इकाइयां हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)