जरुरी जानकारी | आरआर काबेल के आईपीओ को दूसरे दिन 1.39 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली के तार, स्विच, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली आरआर काबेल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 1.39 गुना अभिदान मिल गया है।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर बिजली के तार, स्विच, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली आरआर काबेल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 1.39 गुना अभिदान मिल गया है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी के 1,33,17,737 शेयरों की पेशकश पर कुल 1,85,71,364 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 2.1 गुना जबकि पात्र संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.65 गुना अभिदान मिला है, वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 95 प्रतिशत अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1,72,36,808 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 983-1,035 प्रति शेयर है।

आरआर काबेल के आईपीओ को निर्गम के पहले दिन बुधवार को 25 प्रतिशत अभिदान मिला था।

कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 585.62 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी की पांच विनिर्माण इकाइयां है। कंपनी का 88 प्रतिशत कारोबार केबल और तार से होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\