देश की खबरें | आरपीआई 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ सकती है : आठवले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले डेढ़ साल में मध्य प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाएगी और ऐसा होने पर वह 2023 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ सकती है।
भोपाल, 20 अक्टूबर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले डेढ़ साल में मध्य प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाएगी और ऐसा होने पर वह 2023 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ सकती है।
सवाल के जवाब में आठवले ने कहा कि मध्य प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का विस्तार किया जा रहा है और इसके लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में अभी तक हमारा जनाधार नहीं था। अब हम अपना जनाधार बढ़ाएंगे।’’
आठवले ने कहा, ‘‘अगर एक-डेढ़ साल में पार्टी मजबूत होती है तो मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बारे में बात करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी केन्द्र में भाजपा के साथ है और भाजपा हमें मध्य प्रदेश में जरूर साथ लेकर चलेगी।’’
उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केन्द्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार में किसानों, दलितों एवं आदिवासियों के लिए अच्छे काम हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी की मांग है कि दलितों एवं आदिवासियों के लिए पदोन्नति में भी आरक्षण होना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष इस विषय को रखूंगा और केन्द्र में भी यह विषय रखने वाला हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)