जरुरी जानकारी | आर पी संजीव गोयनका समूह उत्तर प्रदेश में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न कारोबार से जुड़ा आर पी संजीव गोयनका समूह उत्तर प्रदेश में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा।

नयी दिल्ली, चार फरवरी विभिन्न कारोबार से जुड़ा आर पी संजीव गोयनका समूह उत्तर प्रदेश में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा।

समूह के प्रमुख संजीव गोयनका ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में यह घोषणा की।

उद्योग समूह ने कहा, ‘‘संजीव गोयनका ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्य में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।’’

कुल निवेश में से 7,500 करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा जबकि बिजली वितरण तथा खुदरा क्षेत्रों में 1,000-1,000 करोड़ रुपये निवेश किये जाएंगे।’’

इसके अलावा, खेल अकादमियों में 500 करोड़ रुपये क निवेश किया जाएगा।

समूह ने कहा, ‘‘इस 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आरपी संजीव गोयनका समूह का उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।’’

कोलकाता का यह समूह बिजली, आईटी सेवाओं, मीडिया और मनोरंजन तथा खुदरा क्षेत्रों में काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\