जरुरी जानकारी | आरपी-संजीव गोयनका समूह को मिला फॉर्च्यून इंडिया का प्रकाशन अधिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरपी-संजीव गोयनका समूह को भारतीय बाजार के लिये वैश्विक व्यापार पत्रिका फॉर्च्यून के प्रकाशन अधिकार मिले हैं। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई आरपी-संजीव गोयनका समूह को भारतीय बाजार के लिये वैश्विक व्यापार पत्रिका फॉर्च्यून के प्रकाशन अधिकार मिले हैं। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

चार अरब डॉलर के आरपी-संजीव गोयनका (आरपीएसजी) समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत में पत्रिका के प्रकाशन के लिये मूल प्रकाशक कंपनी फॉर्च्यून मीडिया समूह के साथ एक समझौता किया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

कंपनी ने कहा कि पत्रिका के भारतीय संस्करण का प्रकाशन सबसे पहले 2010 में हुआ था।

आरपीसीजी समूह के चेयरमैन संजीव गोयनका ने इस बारे में कहा कि फॉर्च्यून इंडिया उसके बड़े ब्रांडों में एक नया जुड़ाव होगा।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

उन्होंने कहा, ‘‘फॉर्च्यून बड़े वैश्विक मीडिया ब्रांडों में से एक है। यह लगभग एक शताब्दी से मुख्य कार्यकारियों के लिये अवश्य पढ़े जाने की श्रेणी की पत्रिका है। फॉर्च्यून 500 और व्यवसाय में सबसे ताकतवर महिलायें जैसी सूचियों को मानक माना जाता है।’’

फॉर्च्यून मीडिया समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मरे ने कहा, "भारत हमारे लिये एक प्रमुख बाजार है और हमें विश्वास है कि आरपीएसजी के साथ फॉर्च्यून इंडिया अधिक ऊंचाइयों तक पहुंच जायेगी।"

फॉर्च्यून इंडिया पत्रिका फॉर्च्यून इंडिया 500, फॉर्च्यून इंडिया नेक्स्ट 500, फॉर्च्यून इंडिया 40 अंडर 40, फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वीमेन आदि का प्रकाशन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\