खेल की खबरें | रॉयल्स के मालिकों ने बारबाडोस फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम बारबाडोस ट्रिडेंट्स की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है ।

जयपुर, 30 जुलाई राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम बारबाडोस ट्रिडेंट्स की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है ।

कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बाद रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की तीसरी फ्रेंचाइजी है जो सीपीएल से जुड़ी है।

राजस्थान रॉयल्स के मालिक रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग्स लिमिटेड) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

सीपीएल में दो बार की चैंपियन इस टीम को अब बारबाडोस रॉयल्स के नाम से जाना जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा अब बारबाडोस टीम की प्रगति पर भी निगरानी रखेंगे।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जैसन होल्डर की अगुवाई वाली बारबाडोस फ्रेंचाइजी सीपीएल में 28 अगस्त को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\