एजेंसी न्यूज

रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री जून में बढ़कर 43,048 इकाई हुई

आयशर मोटर्स की अनुषंगी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल इनफील्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून में उसकी कुल बिक्री मई की तुलना में बढ़कर 43,048 इकाई थी. मई में कंपनी ने 27,294 मोटरसाइकिलें बेची थीं.

रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री जून में बढ़कर 43,048 इकाई हुई
रॉयल एनफील्ड (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, एक जून: आयशर मोटर्स की अनुषंगी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल इनफील्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून में उसकी कुल बिक्री मई की तुलना में बढ़कर 43,048 इकाई थी. मई में कंपनी ने 27,294 मोटरसाइकिलें बेची थीं.

कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 35,815 इकाइयां बेचीं जबकि मई में यह संख्या 20,073 थी.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जून में उसने 7,233 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया जबकि मई में यह संख्या 7,221 थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).