जरुरी जानकारी | रॉयल एनफील्ड ने इतालवी ब्रांड अल्पाइनस्टार्स के साथ हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने सवारी पोशाक बनाने के लिए इतालवी सवारी गियर ब्रांड अल्पाइनस्टार्स के साथ करार किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मई मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने सवारी पोशाक बनाने के लिए इतालवी सवारी गियर ब्रांड अल्पाइनस्टार्स के साथ करार किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अल्पाइनस्टार्स रेसिंग उत्पाद, मोटरसाइकलिंग एयरबैग सुरक्षा, उच्च प्रदर्शन वाले परिधान, गियर और उन्नत जूते बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी है।

रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि साझेदारी का उद्देश्य भारतीय सवारों को आवश्यक उपकरण प्रदान करना है।

बयान में कहा गया, "रॉयल एनफील्ड और अल्पाइनस्टार्स, दोनों ब्रांड सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ विश्व स्तरीय सवारी परिधान, जूते और दस्ताने बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस सहयोग का उद्देश्य इसे एक पायदान ऊपर ले जाना है।"

रॉयल एनफील्ड के कार्यकारी निदेशक बी गोविंदराजन ने कहा, "कंपनी सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ प्रौद्योगिकी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह सहयोग रॉयल एनफील्ड की मजबूत उपस्थिति के जरिए सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाले गियर को सुलभ बनाने का एक प्रयास है।"

कंपनी ने कहा कि यह संग्रह भारत में रॉयल एनफील्ड स्टोर, अमेजन और रॉयल एनफील्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 5,200 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा और 18,900 रुपये तक जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now