खेल की खबरें | रुतुराज के दो ओर कोविड परीक्षण होंगे, 11 अन्य सीएसके के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लौटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले महीने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के रविवार से दो और परीक्षण होंगे और वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।
दुबई, 13 सितंबर पिछले महीने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के रविवार से दो और परीक्षण होंगे और वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।
सीएसके दल के 13 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इनमें दो खिलाड़ी रुतुराज और दीपक चाहर भी शामिल थे। 11 अन्य लोगों के अलावा चाहर भी इस वायरस से उबरने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। इससे पहले उनके दो परीक्षण हुए जिसमें वे नेगेटिव आए।
यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.
सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने रविवार को पीटीआई से कहा, ‘‘नियमों के अनुसार रुतुराज के दो और परीक्षण होंगे, आज और कल। अगर वह नेगेटिव पाए गए तो वह टीम होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ेंगे। स्टाफ के अन्य सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं और अब सामान्य हैं। वे टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लौट चुके हैं।’’
भारत ए की टीम में नियमित रूप से खेलने वाले रुतुराज चाहर के पॉजिटिव पाए जाने के कुछ दिन बाद संक्रमित पाए गए हैं। रुतुराज को सीएसके की टीम में सुरेश रैना की जगह लेने का दावेदार माना जा रहा है लेकिनी सीएसके को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि रविवार और सोमवार को उनका परीक्षण होगा। रैना निजी कारणों से आईपीएल के आगामी सत्र से हट गए हैं।
कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव आने के बाद रुतुराज को हृदय और फेफड़ों से जुड़े परीक्षण कराने होंगे जिससे उनकी फिटनेस की जांच होगी।
रुतुराज के चयन के लिए एक हफ्ते बाद ही उपलब्ध होने की उम्मीद है जिसके वह 19 सितंबर को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सीएसके के टूर्नामेंट के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे और उनके कुछ और मैचों से भी बाहर रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)