विदेश की खबरें | स्थायी शांति का मार्ग बातचीत और आपसी सम्मान में निहित: पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (सज्जाद हुसैन)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 जुलाई पाकिस्तान ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच हालिया सैन्य संघर्ष के बारे में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि स्थायी शांति का रास्ता बातचीत और आपसी सम्मान में निहित है।

चेन्नई में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को सटीकता से ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने विदेशी मीडिया को चुनौती दी कि वह किसी भी भारतीय संरचना को हुए नुकसान की "एक भी तस्वीर" दिखाए, यहां तक ​​कि "कांच का एक शीशा भी टूटा हो।"

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने यहां प्रेसवार्ता में भारतीय एनएसए की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर दावा किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की टिप्पणियां गलतबयानी से भरी हैं। ये न केवल जनता को गुमराह करने की जानबूझकर की गई कोशिश को दर्शाती हैं, बल्कि जिम्मेदार शासन-शैली के मानदंडों का भी उल्लंघन करती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(सैन्य) संघर्ष का महिमामंडन किसी के लिए भी लाभदायक नहीं है। स्थायी शांति का मार्ग संवाद, आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन में निहित है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेगा, लेकिन "भारतीय पक्ष के साथ हमारी किसी बैठक की योजना नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट