देश की खबरें | गुजरात में दंगाइयों को बुलडोजर कार्रवाई का सामना करना होगा : मंत्री हर्ष संघवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ 'बुलडोजर कार्रवाई' को जायज ठहराते हुए बुधवार को कहा कि केवल विपक्षी दल ही परेशान हैं, जबकि लोग ऐसे उपायों से खुश हैं।

गांधीनगर, 19 मार्च गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ 'बुलडोजर कार्रवाई' को जायज ठहराते हुए बुधवार को कहा कि केवल विपक्षी दल ही परेशान हैं, जबकि लोग ऐसे उपायों से खुश हैं।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए संघवी ने "लव जिहाद" में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया और कहा कि उन्हें सड़कों पर घुमाया जाएगा।

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने केवल छोटे-मोटे गुंडों के खिलाफ ही सख्ती बरती है, लेकिन "खनन माफियाओं और भू-माफियाओं" के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

मंत्री ने कहा, “विपक्ष ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई से खुश होने के बजाय परेशान है। विपक्ष का आरोप है कि ऐसे तत्वों को पुलिस का डर नहीं है। लेकिन जब गुजरात पुलिस का बुलडोजर सरकारी जमीन पर बनी इमारतों को गिराता है तो उनके सुर बदल जाते हैं।”

वह अहमदाबाद पुलिस द्वारा 14 मार्च को शहर के वस्त्राल क्षेत्र में राहगीरों पर हमला करने और दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों में से छह के अवैध रूप से निर्मित मकानों को ध्वस्त किए जाने का जिक्र कर रहे थे।

संघवी ने कहा, “दादा (मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल) का बुलडोजर ऐसे तत्वों को नहीं बख्शेगा, जो दूसरे राज्यों से गुजरात में आकर हंगामा करते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\