एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में सड़क किनारे सड़ा-गला शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में एक बस डिपो के पास सड़क किनारे एक सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में सड़क किनारे सड़ा-गला शव मिला

मुंबई, 11 मार्च मुंबई में एक बस डिपो के पास सड़क किनारे एक सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रतीक्षा नगर बस डिपो के पास एक राहगीर ने शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा।

शव की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या व्यक्ति की प्राकृतिक मौत हुई है। पुलिस ने बतायसा कि मरने वाले की उम्र 50 साल के आस पास है।

पुलिस को संदेह है कि शव उसी व्यक्ति का हो सकता है जो पिछले कुछ दिनों से इलाके से लापता था।

अधिकारी ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).