देश की खबरें | दिल्ली के तुगलकाबाद में बोरे में मिली सड़ी हुई लाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद किला के जंगल में बृहस्पतिवार को बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी हुई लाश मिली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त दक्षिण पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद किला के जंगल में बृहस्पतिवार को बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी हुई लाश मिली।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Beirut Blast: बेरुत में हुए भीषण धमाके में नहीं गई किसी भी भारतीय की जान, विदेश मंत्रालय.

शव पर चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला लेकिन पुलिस को शक है कि 30-32 वर्ष के व्यक्ति की हत्या करने के बाद लाश जंगल में फेंक दी गई।

पुलिस के अनुसार अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में आज COVID19 के 1,299 नए मामले आए सामने, 15 की मौत, 1,008 मरीज हुए रिकवर.

उन्होंने कहा कि मृतक के दाहिने हाथ पर एक टैटू बना हुआ है लेकिन लाश सड़ जाने के कारण वह स्पष्ट नहीं है।

मृतक के दाहिने हाथ में चांदी की एक अंगूठी है जिसमें काला रत्न जड़ा है और बाएं हाथ में तांबे की अंगूठी है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता के धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू