जरुरी जानकारी | रोज वैली ने निवेशकों को 10,500 करोड़ रुपये लौटाए: ईडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में सीबीआई और ईडी की जांच का सामना कर रही रोज वैली ने निवेशकों से जुटाए गए कुल 17,520 करोड़ रुपये में से 10,500 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं।

कोलकाता, पांच अक्टूबर निवेशकों के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में सीबीआई और ईडी की जांच का सामना कर रही रोज वैली ने निवेशकों से जुटाए गए कुल 17,520 करोड़ रुपये में से 10,500 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

ईडी अधिकारी ने बताया, ‘‘रोज वैली द्वारा जुटाए गए 17,520 करोड़ रुपये में से करीब 10,500 करोड़ रुपये पहले ही निवेशकों को वापस किए जा चुके हैं।’’

रोज वैली घोटाले की जांच छह साल पहले शुरू हुई थी।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

अधिकारी ने बताया कि दूसरा मुकदमा रोज वैली के मालिकों सहित सभी आरोपियों के खिलाफ है, जो फिलहाल जेल में हैं।

उन्होंने बताया कि सेबी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के लिए संबंधित अदालत ने नवंबर में तारीख दी है। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान अदालत आरोपियों पर आरोप भी तय करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\