खेल की खबरें | रूट का शतक का इंतजार खत्म, इंग्लैंड को 185 रन की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बारिश के कारण चाय के विश्राम के बाद का खेल नहीं हो पाया। इंग्लैंड ने तब चार विकेट पर 320 रन बनाकर पहली पारी में 185 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 135 रन पर आउट हो गयी थी।

बारिश के कारण चाय के विश्राम के बाद का खेल नहीं हो पाया। इंग्लैंड ने तब चार विकेट पर 320 रन बनाकर पहली पारी में 185 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 135 रन पर आउट हो गयी थी।

रूट ने 254 गेंदों का सामना करके नाबाद 168 रन बनाये हैं जबकि लॉरेन्स ने 150 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 173 रन की साझेदारी की। रूट ने इससे पहले जॉनी बेयरस्टॉ (47) के साथ तीसरे विकेट के लिये 114 रन जोड़े थे।

लॉरेन्स को उनकी पारी के दौरान विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने दो जीवनदान दिये। ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा ने दूसरे सत्र के अंतिम क्षणों में दूसरी नयी गेंद से लॉरेन्स को फारवर्ड शॉर्ट लेग पर कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी।

इंग्लैंड ने सुबह दो विकेट पर 127 रन से आगे खेलना शुरू किया। बेयरस्टॉ अपने कल के स्कोर पर ही आउट हो गये। श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज लेसिथ इमबुलदेनिया (131 रन देकर तीन विकेट) ने उन्हें गली में कुसाल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

रूट ने सुबह 66 रन से पारी आगे बढ़ायी। उन्होंने लंच के बाद पहले ओवर में एक रन लेकर अपना 18वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह श्रीलंका के खिलाफ उनका दूसरा शतक है। नवंबर 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 226 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान का यह पहला शतक है।

जब दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब रूट के साथ जोस बटलर सात रन पर खेल रहे थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान