खेल की खबरें | रूट और मलान ने इंग्लैंड को संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इससे पहले ट्रैविस हेड ने 148 गेंदों पर 152 रन की पारी खेली जिससे आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाकर 278 रन की बढ़त हासिल की। पहली पारी में 147 रन बनाने वाला इंग्लैंड अब भी आस्ट्रेलिया से 171 रन पीछे है।
इससे पहले ट्रैविस हेड ने 148 गेंदों पर 152 रन की पारी खेली जिससे आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाकर 278 रन की बढ़त हासिल की। पहली पारी में 147 रन बनाने वाला इंग्लैंड अब भी आस्ट्रेलिया से 171 रन पीछे है।
इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (13) और हसीब हमीद (27) लंच के बाद जल्दी पवेलियन लौट गये। रूट ने जब क्रीज पर कदम रखा तब स्कोर दो विकेट पर 61 रन था। चाय के विश्राम के समय मलान 35 और रूट 26 रन पर खेल रहे थे।
पहली पारी में पहली गेंद पर आउट होने वाले रोरी बर्न्स को मिशेल स्टार्क के पहले ओवर में पगबाधा आउट दिया गया था, लेकिन डीआरएस के सहारे वह क्रीज पर टिके रहे।
लेकिन वह लंच के बाद पहले ओवर में आउट हो गये। आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिन्स ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराया। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने इसके बाद स्टार्क की गेंद पर हमीद का लेग साइड में खूबसूरत कैच लिया।
इससे पहले हेड ने तीसरे दिन अपनी पारी 112 रन से आगे बढ़ायी। तब आस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 343 रन था। हेड ने मैच के तीसरे दिन पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 82 रन जोड़े। उन्हें लंच से कुछ देर पहले मार्क वुड ने बोल्ड किया।
आस्ट्रेलिया गुरुवार को डेविड वार्नर (94) सहित तीन विकेट जल्दी जल्दी गंवाने से बड़ी बढ़त हासिल करने की स्थिति में नहीं दिख रहा था लेकिन हेड ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ पारी अच्छी तरह से आगे बढ़ायी।
हेड ने मैच के दूसरे दिन कमिन्स (12) के साथ 70 रन की भागीदारी निभायी थी। उन्होंने स्टार्क (35) के साथ आठवें विकेट के लिये 85 महत्वपूर्ण रन जोड़े और फिर नाथन लियोन (15) के साथ नौवें विकेट के लिये 29 रन की साझेदारी की।
इंग्लैंड की तरफ से ओली रोबिनसन ने 58 रन देकर तीन, वुड ने 85 रन देकर तीन और क्रिस वोक्स ने 76 रन देकर दो विकेट लिये।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

