देश की खबरें | छतों पर सौर पैनल 2030 तक 500 गीगावाट ऊर्जा हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे :खुबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने कहा है कि छतों पर लगाये जा रहे सौर पैनल 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करने में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।

बीदर(कर्नाटक), पांच जून केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने कहा है कि छतों पर लगाये जा रहे सौर पैनल 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करने में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।

मंत्री ने शनिवार को देशव्यापी जागरूकता अभियान ‘घर के ऊपर, सोलर इज सुपर’ की शुरूआत के अवसर पर कहा, ‘‘नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 2030 तक 500 गीगा वाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। घर के ऊपर सौर पैनल एक बड़ी भूमिका निभाएगा। ’’

खुभा ने कहा कि अभियान का लक्ष्य स्थानीय सरकार, नागरिकों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और नगर निकायों को छतों पर सौर पैनल के लिए जागरूकता फैलाने के वास्ते एकजुट करना है।

मंत्री इसे लेकर आशावादी हैं कि टियर-2 और टियर-3 शहर इस लक्ष्य को हासिल करने में अधिकतम योगदान देंगे।

उनके मुताबिक, अकेले कर्नाटक एक गीगा वाट क्षमता वाला सौर पैनल घरों के ऊपर लगा सकता है।

खुबा ने इस बात का जिक्र किया कि उनका मंत्रालय सौर पैनल लगाने के लिए परिवारों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को शामिल किये बगैर कोई बड़ा अभियान सफल नहीं हो सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\