जरुरी जानकारी | जनवरी-मार्च में छत पर सौर क्षमता स्थापना 3.2 प्रतिशत बढ़कर 872 मेगावाट हुई : मेरकॉम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में छत पर सौर क्षमता (रूफटॉप सोलर) स्थापना चालू कैलेंडर साल के पहले छह माह (जनवरी-जून) के दौरान 3.2 प्रतिशत बढ़कर 872 मेगावाट (मेगावाट) हो गई है। मेरकॉम इंडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर देश में छत पर सौर क्षमता (रूफटॉप सोलर) स्थापना चालू कैलेंडर साल के पहले छह माह (जनवरी-जून) के दौरान 3.2 प्रतिशत बढ़कर 872 मेगावाट (मेगावाट) हो गई है। मेरकॉम इंडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले साल यानी 2022 की पहली छमाही में देश में छत पर 845 मेगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई थी।

‘मेरकॉम इंडिया रूफटॉप सोलर मार्केट रिपोर्ट’ में कहा गया है कि जून, 2023 के अंत तक भारत में छतों पर स्थापित कुल सौर क्षमता 9.6 गीगावाट (जीडब्ल्यू) पर पहुंच गई है।

मेरकॉम कैपिटल समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राज प्रभु ने कहा, ‘‘कलपुर्जों की कीमतें घटने और बढ़ती मांग के बावजूद पहली छमाही में छत पर सौर क्षमता स्थापना उम्मीद के अनुरूप नहीं रही है। हम दूसरी छमाही में काफी मजबूत स्थिति देख रहे हैं क्योंकि बेहतर मार्जिन की चाहत रखने वाले सौर स्थापना में तेजी ला रहे हैं और मांग को अधिक तेजी से पूरा कर रहे हैं।’’

मेरकॉम ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में क्षमता वृद्धि में आवासीय उपभोक्ताओं का 54 प्रतिशत, औद्योगिक उपभोक्ताओं का 25 प्रतिशत और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं का 21 प्रतिशत हिस्सा रहा।

औद्योगिक क्षेत्र की बात की जाए, तो मुख्य रूप से फार्मास्युटिकल्स, रसायन, रोजमर्रा के उपभोग के सामान (एफएमसीजी), वाहन और वाहन कलपुर्जा क्षेत्रों की इकाइयों ने छतों पर सौर क्षमता की स्थापना की।

छतों पर कुल सौर क्षमता स्थापना में गुजरात सबसे आगे था। उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान