एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अभी कई वर्षों तक खेलना चाहते हैं रोनाल्डो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवेंटस और पुर्तगाल के इस स्टार ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अब भी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं फुर्तीला हूं और अपनी जिंदगी के अच्छे दौर में हूं। ’’

खेल की खबरें | अभी कई वर्षों तक खेलना चाहते हैं रोनाल्डो

युवेंटस और पुर्तगाल के इस स्टार ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अब भी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं फुर्तीला हूं और अपनी जिंदगी के अच्छे दौर में हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अधिक से अधिक वर्षों तक खेलने की उम्मीद है लेकिन भविष्य के गर्त में क्या छिपा है कोई नहीं जानता। ’’

इस स्टार स्ट्राइकर को अभी युवेंटस के साथ एक और सत्र बिताना है। उनका अनुबंध 2022 में समाप्त होगा और वह तब भी संन्यास पर विचार नहीं करेंगे।

रोनाल्डो ने कहा, ‘‘अगर आप खेलने के लिये प्रेरित महसूस करते हैं तो यह मायने नहीं रखता। क्रिस्टियानो अब अच्छा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं युवाओं से बात करता हूं तो उन्हें यही सलाह देता हूं कि अभी इस पल का पूरा आनंद लो क्योंकि हम नहीं जानते कि कल क्या होगा। आपके साथ, आपके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).