एजेंसी न्यूज

रोनाल्डो पृथकवास में, रामसे अभ्यास शुरू करने वाले युवेंटस के पहले खिलाड़ी बनें

सिरि ए की मौजूदा चैम्पियन युवेंटस ने अपने सभी दस विदेशी खिलाड़ियों को बुला लिया है चूंकि उन्हें क्लब के मैदानों पर व्यक्तिगत तौर पर अभ्यास की अनुमति मिल गई है ।

रोनाल्डो पृथकवास में, रामसे अभ्यास शुरू करने वाले युवेंटस के पहले खिलाड़ी बनें

कोरोना वायरस महामारी के कारण पुर्तगाल में पिछले दो महीने से लागू लॉकडाउन के बाद रोनाल्डो इटली लौटे हैं। पांच बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे रोनाल्डो और उनका परिवार सोमवार को निजी जेट से पुर्तगाल के मडेइरा से तूरीन पहुंचा ।

सिरि ए की मौजूदा चैम्पियन युवेंटस ने अपने सभी दस विदेशी खिलाड़ियों को बुला लिया है चूंकि उन्हें क्लब के मैदानों पर व्यक्तिगत तौर पर अभ्यास की अनुमति मिल गई है ।

मध्यपंक्ति में खेलने वाले रामसे ने बंद स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया। उन्होंने टीम के पिछले मुकाबले में इंटर मिलान के खिलाफ गोल किया था। देश की शीर्ष घरेलू लीग को 10 मार्च को स्थगित कर दिया गया था।

रामसे के बाद कप्तान जियोर्जियो चिएलिनी इटली के रक्षा पंक्ति के खिलाड़ी लियोनार्डो बोनुची के साथ चहरे पर काला मास्क लगाकर पहुंचे।

देश के खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को क्लब प्रशिक्षण सुविधाओं की इस्तेमाल की छूट दी है जिसके बाद प्रशंसकों को सत्र (2019-20) शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।

खेल मंत्री ने हालांकि सख्त लहजे में कहा कि व्यक्तिगत अभ्यास शुरू किया जा सकता है लेकिन समूह में अभ्यास करने पर फैसला 18 मई को होगा।

सिरि ए की सभी 20 टीमें आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने के पक्ष में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).