खेल की खबरें | रोनाल्डो को हार के बाद सुनने पड़े ‘मेसी, मेसी’ के नारे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लियोनेल मेसी का इस मैच से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन पिछले दो दशक से रोनाल्डो और उनके बीच फुटबॉल के मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है। यही वजह थी कि पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता रोनाल्डो जब मैदान से बाहर निकल रहे थे तो अल हिलाल के प्रशंसक अर्जेंटीना के सुपरस्टार का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहे थे।
लियोनेल मेसी का इस मैच से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन पिछले दो दशक से रोनाल्डो और उनके बीच फुटबॉल के मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है। यही वजह थी कि पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता रोनाल्डो जब मैदान से बाहर निकल रहे थे तो अल हिलाल के प्रशंसक अर्जेंटीना के सुपरस्टार का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहे थे।
रोनाल्डो इस मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए जबकि विजेता टीम की तरफ से अलेक्जेंडर मित्रोविच ने दो औेर सर्बिया के उनके साथी सर्गेज मिलिनकोविच सैविच ने एक गोल किया।
रियाद की इन दो टीमों के बीच मुकाबले से पहले हालांकि प्रशंसक रोनाल्डो के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इनमें से अधिकतर दर्शक रोनाल्डो की सात नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम में पहुंचे थे।
एपी
पंत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

