खेल की खबरें | रोनाल्डो, डायबाला ने युवेंटस को जीत दिलायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवेंटस इटालियन कप के फाइनल में नैपोली से पेनल्टी शूट आउट में हार गया था लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगभग तीन महीने तक ठप्प रही सेरी ए में उसने शानदार शुरुआत की। रोनाल्डो ने 23वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जबकि डायबाला ने 36वें मिनट में गोल दागा।

युवेंटस इटालियन कप के फाइनल में नैपोली से पेनल्टी शूट आउट में हार गया था लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगभग तीन महीने तक ठप्प रही सेरी ए में उसने शानदार शुरुआत की। रोनाल्डो ने 23वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जबकि डायबाला ने 36वें मिनट में गोल दागा।

लगातार नौवीं बार इटालियन लीग का खिताब जीतने की कवायद में लगे युवेंटस ने अब अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लाजियो पर चार अंक की बढ़त बना ली है। उसके 27 मैचों में 66 जबकि लाजियो के 26 मैचों में 62 अंक हैं। लाजियो को बुधवार को अटलांटा से भिड़ना है।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के 3 क्रिकेटर हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, पीसीबी ने की पुष्टी.

इस बीच एसी मिलान को चोटिल जाल्टन इब्राहिमोविच की अनुपस्थिति के बावजूद लेसी को 4-1 से हराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

मिलान की तरफ से सामु कास्टिलेजो, जियाकोमो बोनावेंटुरा, एंटे रेबिच और राफेल लियो ने गोल दागे। लेसी की तरफ से एकमात्र गोल मार्को मनकोसु ने पेनल्टी पर किया।

यह भी पढ़े | The Undertaker Announces Retirement: मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को खास अंदाज में दी बधाई.

इस जीत से मिलान की यूरोपीय टूर्नामेंटों के लिये क्वालीफाई करने की संभावना बन गयी है। उसके अब नैपोली के समान 39 अंक हैं। नैपोली ने हालांकि उससे एक मैच कम खेला है।

एक अन्य मैच में अंतिम स्थान पर चल रहे ब्रेसिया ने फियोरेनटिना के साथ 1-1 से ड्रा खेला।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\