जरुरी जानकारी | रोलेक्स रिंग्स के आईपीओ को अंतिम दिन 130.44 गुना अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों की भारी प्रतिक्रिया के बीच ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को अंतिम दिन तक कुल 130.44 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई निवेशकों की भारी प्रतिक्रिया के बीच ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को अंतिम दिन तक कुल 130.44 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर जारी आंकड़ों के अनुसार 731 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कंपनी को कुल 74,16,00,096 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि 56,85,556 शेयरों की पेशकश की गई थी।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 143.58 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 360.11 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 24.49 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 56 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 75 लाख इक्विटी शेयरों की बाजार में बिक्री की पेशकश शामिल है। इस निर्गम के लिए कीमत का दायर 880-900 रुपये प्रति शेयर है।

रोलेक्स रिंग्स के आईपीओ को निर्गम खुलने के पहले दिन बुधवार को कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान मिल गया था। रोलेक्स रिंग्स ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 219 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

आईपीओ से प्राप्त होने वाली इस राशि का इस्तेमाल कंपनी लंबी अवधि की पूंजी आवश्यकताओं के साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण के लिए करेगी।

गुजरात के राजकोट में स्थित रोलेक्स रिंग्स देश में जाली और ऑटो कलपुर्जों के अग्रणी निर्माताओं में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान