जरुरी जानकारी | रोलैक्स रिंग्स के आईपीओ के लिए दूसरे दिन 9.26 गुना ज्यादा आवेदन मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए बृहस्पतिवार को 9.26 गुना ज्यादा आवेदन मिले। यह आवेदन देने का दूसरा दिन था।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए बृहस्पतिवार को 9.26 गुना ज्यादा आवेदन मिले। यह आवेदन देने का दूसरा दिन था।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, आईपीओ के तहत शामिल 56,85,556 शेयरों के लिए कुल 5,26,70,832 आवेदन मिले।

योग्य संस्थागत खरीदाता (क्यूआईबी) श्रेणी के लिए 23 गुना ज्यादा, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 5.85 गुना ज्यादा और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए 15.89 गुना ज्यादा आवेदन दिए गए।

इस आईपीओ में 56 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 75 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

इस पेशकश के तहत शेयर की कीमत 880-900 रुपये के बीच रखी गयी है।

रोलेक्स रिंग्स के आईपीओ को बुधवार को खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही पूर्ण आवेदन मिल गया था।

कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 219 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी