देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सुरंग का उद्घाटन, कोविड-19 से सैलानियों का आगमन रूका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस साल हिमाचल प्रदेश में महामारी की चुनौतियों के बीच दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित नौ किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग को खोलना एक महत्वपूर्ण घटना रही । हालांकि कोविड-19 के कारण राज्य में सैलानियों का आगमन भी रूक गया और विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 30 दिसंबर इस साल हिमाचल प्रदेश में महामारी की चुनौतियों के बीच दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित नौ किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग को खोलना एक महत्वपूर्ण घटना रही । हालांकि कोविड-19 के कारण राज्य में सैलानियों का आगमन भी रूक गया और विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अटल सुरंग का अक्टूबर में उद्घाटन किया। इस सुरंग से मनाली और लाहौल-स्पीति के बीच यात्रा में लगने वाले समय में चार से पांच घंटे की बचत हुई।

महामारी के कारण पर्यटन और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा और राज्य विधानसभा की बैठकें भी स्थगित करनी पड़ी। कोरोना वायरस के प्रसार के कारण मार्च में बजट सत्र की अवधि में कटौती कर दी गयी थी। शीतकालीन सत्र के लिए नवंबर में अधिसूचना जारी की गयी लेकिन राज्य सरकार ने बाद में अधिसूचना वापस ले ली।

शुरुआत में राज्य में संक्रमण के ज्यादा मामले नहीं थे लेकिन वर्ष के अंत तक करीब 55,000 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 900 लोगों की मौत हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत 12 विधायक वायरस से संक्रमित हुए। राज्य में चार मार्च तक संक्रमण का महज एक मामला था।

स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में एक ऑडियो क्लिप सामने आने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल को आरोपों के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा। बाद में उन्हें पाक साफ करार दिया गया लेकिन राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार में भी उन्हें जगह नहीं मिली।

भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने माना कि कोविड-19 के कारण विकास पर असर पड़ा है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही।

जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए ‘हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता कानून, 2019’ को राज्य विधानसभा ने 15 महीने पहले ही पारित कर दिया था लेकिन इसकी अधिसूचना इस महीने जारी की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान