एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रोहित की दबाव झेलने की क्षमता ने उसे सबसे सफल आईपीएल कप्तान बनाया : लक्ष्मण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि रोहित शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कप्तान के तौर सफलता का सबसे बड़ा कारण दबाव की परिस्थितियों में भी शांत चित बने रहना है।

देश की खबरें | रोहित की दबाव झेलने की क्षमता ने उसे सबसे सफल आईपीएल कप्तान बनाया : लक्ष्मण
जियो

नयी दिल्ली, 29 मई अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि रोहित शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कप्तान के तौर सफलता का सबसे बड़ा कारण दबाव की परिस्थितियों में भी शांत चित बने रहना है।

मुंबई इंडियन्स के 33 वर्षीय कप्तान रोहित ने अब तक आईपीएल में चार खिताब जीते है जो चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से एक खिताब अधिक है। इससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं।

यह भी पढ़े | BSP अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से किया सवाल, कहा- 20 लाख करोड़ रुपए का जो आर्थिक पैकेज घोषित किया है उसकी परीक्षा होनी चाहिए.

लक्ष्मण ने याद किया कि डेक्कन चार्जर्स की तरफ से पहले आईपीएल में खेलते हुए रोहित एक बल्लेबाज और नेतृत्वकर्ता के रूप में कैसे बेहतर बना।

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘वह डेक्कन चार्जर्स की टीम में रहते हुए ही नेतृत्वकर्ता बन गया था। जब वह पहले साल आया तो काफी युवा था और तब वह टी20 विश्व कप में ही खेला था और उसे भारत की तरफ से पदार्पण किये हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 2 और मौत, 91 नए मामले आए सामनें.

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘हमारी टीम आईपीएल के पहले सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी थी लेकिन रोहित ने बेहतरीन खेल दिखाया था। उसने जिस तरह से मध्यक्रम में दबाव में बल्लेबाजी की वह शानदार था। ’’

रोहित आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 188 मैचों में 31.60 की औसत से 4898 रन बनाये हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 109 रन है।

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘प्रत्येक मैच और हर एक सफलता के बाद उसका आत्मविश्वास बढ़ता गया। वह कोर ग्रुप में शामिल हो गया। वह युवाओं की मदद करता और अपने विचार रखता। यह उसकी नेतृत्वक्षमता के शुरुआती लक्षण थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सबसे महत्वपूर्ण दबाव की परिस्थितियों से पार पाना था क्योंकि इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करके उसने साबित किया था और वह निरंतर बेहतर बनता रहा। यही वजह है कि वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).