खेल की खबरें | रोहित, युवराज ने #प्लेफोरइंडिया पहल का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा, युवराज सिंह और बजरंग पूनिया जैसे स्टार खिलाड़ियों के अलावा ओलंपियन साक्षी मलिक और दीपा करमाकर ने #प्लेफोरइंडिया पहल का समर्थन किया है जिसका लक्ष्य कोविड-19 महामारी के कारण जीविका प्रभावित होने के कारण मुसीबत का सामना कर रहे खेलों से जुड़े लोगों की मदद करना है।

बेंगलुरू, 18 जून रोहित शर्मा, युवराज सिंह और बजरंग पूनिया जैसे स्टार खिलाड़ियों के अलावा ओलंपियन साक्षी मलिक और दीपा करमाकर ने #प्लेफोरइंडिया पहल का समर्थन किया है जिसका लक्ष्य कोविड-19 महामारी के कारण जीविका प्रभावित होने के कारण मुसीबत का सामना कर रहे खेलों से जुड़े लोगों की मदद करना है।

रोहित और युवराज के अलावा महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और मयंक अग्रवाल जैसे क्रिकेटर भी इस पहल से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े | 18 जून 1983: कपिल देव ने कहा-175 रन की पारी ने टीम में जगाया था आत्मविश्वास.

दिग्गज पहलवान बजरंग, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के अलावा बालीवुड सेलीब्रिटी अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी भी इस पहल का हिस्सा हैं।

बयान के अनुसार #प्लेफोरइंडिया पहल का लक्ष्य भारत के खेल समुदाय, प्रशंसकों और खिलाड़ियों को एकजुट करना और उनके प्रयासों की बदौलत उन लोगों की मदद करना है जो उस अदृश्य सहायक व्यवस्था का हिस्सा हैं जिनके बिना खेल गतिविधियां संभव नहीं हैं।

यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.

बयान के अनुसार, ‘‘इसमें साफ-सफाई करने वाले, माली, कोच, अंपायर, रैफरी, कैडी और अन्य सहायक स्टाफ शामिल हैं जिन्हें काम नहीं होने के कारण नियमित वेतन नहीं मिल रहा है।’’

पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज ने इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘खेलों से हमें जो खुशी मिली है वे उन कई अज्ञात लोगों के प्रयासों से संभव है जो भारत के खेल ढांचे का समर्थन करते हैं। #प्लेफोरइंडिया पहल का लक्ष्य उन लोगों को वित्तीय और गैरवित्तीय समर्थन मुहैया कराना है जो भारत में खेलों की रीढ़ हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी