खेल की खबरें | टी20 विश्व कप और आईपीएल दोनों में खेलना चाहते हैं रोहित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा इस साल टी20 विश्व कप और आईपीएल दोनों में खेलना चाहते हैं लेकिन इस तरह की आशंका है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों में से एक टूर्नामेंट का ही आयोजन हो पाएगा।
मुंबई, 14 जून भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा इस साल टी20 विश्व कप और आईपीएल दोनों में खेलना चाहते हैं लेकिन इस तरह की आशंका है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों में से एक टूर्नामेंट का ही आयोजन हो पाएगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।
यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.
इस तरह की अटकलें हैं कि अगर टी20 विश्व कप स्थगित होता है तो इस विंडो में आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है।
रोहित ने अपने प्रशंसकों के साथ बात करने के लिए इंस्टाग्राम चैट शुरू की और जब उनसे कहा गया कि वह इस साल किसे प्राथमिकता देंगे तो उन्होंने कहा कि वह संभवत: दोनों में खेलना चाहते हैं।
यह भी पढ़े | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, हरभजन सिंह, इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक.
रोहित आईपीएल में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स की अगुआई करते हैं।
इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम इस साल जब आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलना चुनौतीपूर्ण होगा।
भारत को आस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है जिसका पहला टेस्ट तीन दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा।
एडीलेड ओवल में दूसरा टेस्ट दिन-रात्रि का होगा।
महेंद्र सिंह धोनी को एक शब्द में बयां करने के लिए कहने पर रोहित ने कहा, ‘‘लीजेंड।’’
रोहित ने साथ ही कहा कि उन्हें आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जेसन राय को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)