RR Beat MI IPL 2024: वानखेड़े स्टेडियम में लगे ‘रोहित...रोहित’ के नारे, हार्दिक पंड्या की फिर से हुई हूटिंग, देखें वीडियो

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में सोमवार को यहां जब हार्दिक पंड्या टॉस के लिए उतरे तो प्रशंसकों ने मुंबई इंडियंस के कप्तान की जमकर हूटिंग की और वानखेड़े स्टेडियम पर ‘रोहित...रोहित’ के नारे गूंजते रहे

Rohit Sharma, Hardik Pandya (Photo: Cricbuzz)

मुंबई, एक अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में सोमवार को यहां जब हार्दिक पंड्या टॉस के लिए उतरे तो प्रशंसकों ने मुंबई इंडियंस के कप्तान की जमकर हूटिंग की और वानखेड़े स्टेडियम पर ‘रोहित...रोहित’ के नारे गूंजते रहे, पंड्या ने हालांकि 21 गेंद में जब छह चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेली तो दर्शकों ने उनकी हौसलाअफजाई की. उन्होंने टीम का स्कोर चार विकेट पर 20 रन से पांच विकेट पर 76 रन तक पहुंचाया. शाम को हूटिंग का सामना करने वाले पंड्या ने जब अपना पहला चौका जड़ा तो दर्शकों ने उनका हौसला बढ़ाया. यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया, रियान पराग ने खेली अर्धशतकीय पारी

टूर्नामेंट से पहले 29 वर्षीय पंड्या को रोहित की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया. हैदराबाद और अहमदाबाद में टीम के पिछले दो मैचों में भी पंड्या की हूटिंग हुई थी. टॉस से पहले जब पंड्या वार्म अप के लिए मैदान का चक्कर लगा रहे थे तो दर्शकों के एक वर्ग ने उनकी हूटिंग की.

जब टॉस के समय उनके नाम की घोषणा की गई तो भी इस तेजतर्रार ऑलराउंडर की फिर से हूटिंग की गई जिसके जवाब में पंड्या केवल मुस्कुराए क्योंकि मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित के समर्थन में जोर-जोर नारे लग रहे थे. टॉस हारने के बाद जब पंड्या ने बोलना शुरू किया तो भी हूटिंग जारी रही जिसके बाद प्रस्तोता संजय मांजरेकर को दर्शकों सही बर्ताव करने के लिए कहना पड़ा.

वीडियो देखें:

ठीक उसी समय रोहित अपनी ट्रेनिंग किट में अपने पूर्व साथी हरभजन सिंह से मिल रहे थे जो मैच से पहले शो करने वाले कमेंटेटरों में से एक के रूप में मैदान पर थे. इसके बाद जब पंड्या चौथे ओवर में टीम के 20 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद मैदान पर उतरे तो उन्हें फिर हूटिंग शिकार होना पड़ा, खासकर सचिन तेंदुलकर स्टैंड से.

इसके अतिरिक्त यहां के अधिकारियों के अनुसार मुंबई पुलिस को दिए गए चुनाव आयोग के निर्देश के कारण उनके बैनर जब्त करने के बाद ही प्रशंसकों को स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति दी गई. हालांकि इसमें गलत संवाद और गलत व्याख्या का भी एक तत्व था क्योंकि निर्देश राजनीतिक बैनरों को अनुमति नहीं देने के बारे में था लेकिन प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर सभी बैनरों को जब्त किये जाने की शिकायत की. फिर भी कुछ प्रशंसक ऐसे थे जो अपने बैनर अंदर ले जाने में सक्षम थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 221 रनों का टारगेट, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट