Nepal Announced Squad for Asia Cup 2023: रोहित पौडेल की कप्तानी में नेपाल की क्रिकेट टीम का ऐलान, संदीप लामिचाने भी भी खेलेंगे एशिया कप

नेपाल ने आलराउंडर रोहित पाउदेल की अगुवाई में सोमवार को आगामी एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें दिल्ली कैपिट्स के पूर्व स्पिनर संदीप लामिचाने भी शामिल हैं।

नेपाल क्रिकेट टीम ( Photo Credit: Twitter)

काठमांडू, 14 अगस्त नेपाल ने आलराउंडर रोहित पाउदेल की अगुवाई में सोमवार को आगामी एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें दिल्ली कैपिट्स के पूर्व स्पिनर संदीप लामिचाने भी शामिल हैं. नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की और कहा कि टीम पाकिस्तान में एक हफ्ते के तैयारी शिविर में भी हिस्सा लेंगी जिसमें वह पाकिस्तान की टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी. यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए नेपाल ने किया 17 सदस्यीय टीम की घोषणा; रोहित पौडेल के नेतृत्व में पहली बार खेलेंगे कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट

एशिया कप एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जायेगा जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी. नेपाल को ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ रखा गया है.

नेपाल की टीम : रोहित पाउदेल (कप्तान), कुशाल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शारकी, कुशाल माला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिचाने, ललित राजबंशी, प्रतिश जीसी, श्याम धाकल, संदीप जोरा, किशोर महतो और अर्जुन सौद।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट