खेल की खबरें | रोड्रिगो के दो गोल से रीयाल मैड्रिड ने कैडिज को 3-0 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोड्रिगो ने 14वें और 64वें मिनट में गोल दागे।
रोड्रिगो ने 14वें और 64वें मिनट में गोल दागे।
रोड्रिगो ने इसके अलावा ज्यूड बेलिंघम के 74वें मिनट में दागे गए गोल में मदद भी की।
इस जीत से मैड्रिड अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसने गिरोना पर एक अंक की बढ़त बना ली है जो सोमवार को एथलेटिक बिलबाओ की मेजबानी करेगा।
मैड्रिड तीसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से चार अंक आगे है जिसने शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर मालोर्का को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल एंटोनी ग्रिजमैन ने किया।
गत चैंपियन बार्सीलोना शनिवार को रेयो वालेकानो से 1-1 से ड्रॉ खेलकर चौथे स्थान पर बना हुआ है।
लीग में सेविला का जीत का इंतजार सात मैच में पहुंच गया है। टीम को रीयाल सोसीदाद के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विलारीयाल ने जोस लुई मोरालेस की दूसरे हाफ में लगाई हैट्रिक की बदौलत ओसासुना को 3-1 से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

